रायपुर। जीवनसाथी वेबसाइट भारत मॅट्रिमोनी से बातचीत कर रायपुर में युवती को मिलने बुलाकर उसके साथ रेप कर उसका वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शहर के तेलीबांधा थाने में एक महिला डॉक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपना जीवनसाथी खोजने भारत मॅट्रिमोनी साइट पर प्रोफाइल बनाया। जिसके बाद युवक कमलेश कुमार पटेल से बातचीत कर उससे मिलने गयी। जहां उसने पीड़िता को चॉकलेट दिया चॉकलेट खाते ही महिला डॉक्टर बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
तेलीबांधा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने पीड़िता को थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित लक्ज़री होटल में बुलाया। फिर जीवनसाथी बनाने का झांसा देकर उससे मेलजोल बढ़ाया और नशीली चॉकलेट खिलाकर बेहोश होने के उपरांत उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नही युवक ने युवती के साथ बने शारीरिक संबंध का वीडियो बना उसे साल 2018 से ब्लैकमेल कर बलात्कार किया। आरोपी कमलेश कुमार पटेल ने पीड़ित महिला डॉक्टर को बताया कि वो भारत सरकार के आधिपत्य हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स में जॉब करता है और बैंगलोर का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर IPC की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।