रायपुर। महाराष्ट्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की पहल हो सकती है। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि यह एक शानदार कदम है, जिसे पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए। वे इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से पहल करने की बात करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने महाराष्ट्र की उस पहल को सराहनीय बताया है, जिसमें मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना था कि 26 जनवरी से महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से सुबह की सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़नी होगी।
