रायपुर। उद्योगपति प्रवीण सोमानी को छुड़ाने में रायपुर पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ एटीएस का महत्वपूर्ण योगदान था। डीजीपी डीएम अवस्थी खुद गुरुवार को एटीएस की टीम से मिलने पहुंचे। उनके साथ एडीजी इंट हिमांशु गुप्ता भी थे। उन्होंने एटीएस एएसपी दीपमाला कश्यप और उनकी टीम से मुलाकात की जो 14 दिनों तक तकनीकी जांच में जुटे थे। उन्होंने एटीएस के काम की तारीफ की। अच्छी टीम भावना के साथ काम करने पर सभी को बधाई दी। जांच टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया है, ताकि टीम के सदस्य आगे भी ऐसा काम करते रहे।