राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र 15 के प्रभारी व जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विपिन गोस्वामी ने बुधवार को अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के सघन प्रचार में दिखाई दिए। इस दौरान श्री गोस्वामी ने राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताते हुए ग्रामवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कीए उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के देवेंद्र दुबेए विष्णु सोनीए श्री वर्मा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। गत सोमवार को क्षेत्र के प्रभारी श्री गोस्वामी व उनके सहयोगी ग्राम अमलीडीहए टप्पाए गिधवाए डंडेरा व मुडख़ुसरा के ग्राम भ्रमण व नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। वहीं बुधवार वे ग्राम चिचदोए बरनालाए खरकाटोलाए पनियाजोबए सोरीटोला व अंडी में सघन प्रचार में थे। श्री गोस्वामी ने बताया किए जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज खान ने जो जिम्मेदारी दिशा.निर्देश दिए हैए उसका पालन कर नगरीय निकाय की तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत दिलाने का प्रयास जारी है।
.................