पुराने रंजिश को लेकर हुई घटना, 12 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी भानू मरकाम सहित 6 आरोपी गिरफ्तारए शेष की तलाश जारी, आरोपियों के विरूद्ध मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य
राजनांदगांव। 22 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि लखोली कन्हारपुरी बायपास रोड पर ओव्हरब्रीज के नीचे 2 युवकों की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली, लालबाग, बसंतपुर, चौकी प्रभारी चिखली तथा तकनीकी शाखा प्रभारी उप निरीक्षक भोला सिंह अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंच मौके पर उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों को संरक्षित, संकलित करने के उद्धेश्य से रस्सी द्वारा घटनास्थल सुरक्षित कर वहां उपस्थित लोगों से मृतकों की पहचान कराई जा रही थी। मृतकों की पहचान राजेश साहू पिता मोहन साहू उम्र 29 साल तथा राजू उर्फ नयन साहू उम्र 35 साल के रूप में हुआ।
मुखबिर की सूचना पर संदेही भानू मरकाम को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान भानू ने मृतक राजू नयन एवं राजेश साहू के साथ पुराने झगड़ा को लेकर बदला लेने की भावना से अपने अन्य साथी विक्की, दीपेश, करण, लोकेश, यशवंत, लोकेश, छगन, योगेश, यशवंत, राजा, पुरूषोत्तम साहू के साथ मिलकर राजू नयन तथा राजेश साहू की हत्या करने की साजिश रची गई तथा योजना अनुसार पूर्व में 3 बार रेकी कर 22 जनवरी को जैसे ही दोनों के ओव्हरब्रीज के नीचे बैठे होने की सूचना मिली तो 4 अलग-अलग मोटर सायकल से पहुंच सभी आरोपियों द्वारा घेर कर अपने पास रखे हुये लाठी, राड़, चाकू, वेसबाल स्टिक से ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान राजू नयन घायल होकर गिर गया व करण मरकाम ने मौके पर पड़ा हुआ पत्थर उठा सर पर पटक दिया, जिससे राजू नयन की मृत्यु हो गई। आरोपियों के मारपीट करते समय राजेश साहू भी गिर गया था जिसके गिरते ही भानू मरकाम द्वारा सिर पर एवं अन्य के द्वारा शरीर पर ताबड़तोड़ मारपीट की गई जिससे उसकी भी मौके पर मृत्यु हो गई। भानू मरकाम 34 वर्ष साकिन राहूल नगर लखोली राजनांदगांव के आधार पर भानू के अन्य साथी करण मरकाम, विक्की मरकाम, दीपेश ढीमर, यशवंत यादव, लोकेश ढीमर कोध् गठित पुलिस टीम द्वारा पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों योगेश निर्मलकर, राजा, भुवनेश्वर साहू, सर्वेश्वर दास साहू, यशवंत यादव एवं पुरूषोत्तम साहू की गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
०००००००००००००००००००