Print this page

छात्रों ने 28 घंटे में बनाया ट्विटर पर अश्लील मैसेज फिल्टर करने का ऐप

रायपुर. भारत में साइबर बुलिंग आम बात हो गई है. आए दिन सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक और ट्विटर पर साइबर बुलिंग के मामले सामने आते रहते हैं. साबइर बुलिंग यानी गंदी भाषा, तस्वीरों, अफवाहों, धमकियों से तंग करने को कहा जाता है. इससे निपटने के लिए राजधानी के नवा रायपुर में स्थित ट्रिपल आईटी के छह छात्रों ने टेक्नो ऐप मोबाइल ऐप बनाया है.

नन्नी राजपूत, अरम, निशु, इशू, प्राची का बनाया टेक्नो ऐप ट्विटर पर आने वाले अश्लील शब्दों, अफवाहों और धमकियों को फिल्टर करेगा. इसके लिए ट्विटर चलाने वाले को ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर ऐप खुद उनके ट्विटर एकाउंट पर नजर रखेगा और केवल साफ-सुधरी और ओथेंटिक फोस्ट और कमेंट्स एकाउंट पर नजर आएंगे. इस तरह लोग साइबर बुलिंग से बच जाएंगे.

ग्रुप लीडर नन्नी राजपूत ने बताया कि ज्यादातर लोगों को यह चिंता रहती है कि कोई साइबर बुलिंग न करे. इससे छवि धूमिल हो सकता है. यह एक इस चिंता से निजात दिलाएगा. कोई चाहकर भी किसी के पोस्ट पर भ्रामक चीजें और अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.

भ्रामक जानकारी देने वाले को चेतावनी भी देगा

टेक्नो ऐप में रजिस्ट्रेशन के बाद कोई आपके पोस्ट पर अश्लील शब्द या भ्रामक चीजें डालने का प्रयास करेगा तो ऐप आपको तुरंत सूचना देगा. ऐसा करने वाले को चेतावनी भी देगा. प्राची ने बताया कि इस ऐप को मात्र 28 घंटे में डिजाइन किया गया. इसे और एडवांस किया जा रहा है. इसके बाद आम लोगों को इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा.

ऐप के जरिए पुलिस से कर सकेंगे शिकायत

साइबर बुलिंग न सिर्फ सामाजिक स्तर पर बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद अपमानजनक व उत्पीडऩ की स्थिति होती है. इसका शिकार व्यक्ति कई दिनों तक समस्या से उबर नहीं पाता. इसी के मद्देनजर ऐप में ऐसा ऑपशन भी है, जिसके माध्यम से पुलिस से शिकायत की जा सकती है. इसके लिए आपको डेटा सहेजने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि ऐप में सारा डेटा आपको स्टोर मिलेगा.

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation