Print this page

गणतंत्र दिवस मनाया गया हर्षोल्लास के साथ Featured

जांजगीर-चाम्पा: सक्ति शहर सहित पूरे विकासखंड में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर जहां सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुबह ध्वजारोहण के कार्यक्रम एवं मिष्ठान वितरण सहित राष्ट्रगान के कार्यक्रम संपन्न हुए तो वही शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने ध्वजारोहण किया तथा इस अवसर पर परेड की सलामी ली गई तथा आजादी के प्रतीक कबूतर छोड़ें गए साथ ही मुख्य समारोह में शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सुंदर प्रस्तुति आदि तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों द्वारा जन जागरूकता अभियान से संबंधित झांकियां भी निकाली गई वही नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा श्यामसुंदर अग्रवाल, श्रीमत्ती रीना सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, त्रिलोकचंद जायसवाल सहित पार्षद एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेवहीं शहर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना, लोक निर्माण विभाग,जनपद पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, आबकारी विभाग, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल, जिंदल स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल,सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों में भी किया गया तो वहीं शहर के स्टेशन रोड में स्थित होटल गिरिराज रैन बसेरा में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम संचालक अमरलाल अग्रवाल की माता श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित परिवारजन एवं नागरिकगण मौजूद रहे तथा ज्ञात हो कि शहर के गिरिराज बसेरा द्वारा विगत कई वर्षों से अपने निजी संस्थान पर धूमधाम के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है एवं इस अवसर पर भारत माता की आरती तथा मिष्ठान वितरण भी होता है वही 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के मौके पर विकासखंड के ग्राम पंचायतों तथा शासकीय स्कूलों में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए तथा सरकारी कार्यालयों में 25 जनवरी को ही झालरों की रोशनी की गई तथा गणतंत्र दिवस के मौके पर जगह-जगह सुबह से ही राष्ट्र भक्ति की धुन सुनाई बजाई गई तथा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शहर के शिव बुक सेंटर के संचालक मांगेराम अग्रवाल द्वारा अपने अनुज भ्राता शिव अग्रवाल की स्मृति में शिव प्रतिभा पुरस्कार से भी विकासखंड के 10वीं एवं 12वीं में टॉपर रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया, इस वर्ष ग्रामीण अंचलों की ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के कारण जनप्रतिनिधि सरकारी कार्यक्रम से दूर रहे एवं पंचायतों में सचिव एवं पंचायत के लोग ही ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. सुभाष सिंह राज, जनपद पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शोभराज अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमत्ती मीता मुखर्जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांता प्रसाद राठौर, राकेश अग्रवाल, जे आर साहू, अमर सिंह राज, श्रीमत्ती कमला दपि गबेल, राजकुमार पटेल,जफर खान, अविनाश ठाकुर, पिंटू ठाकुर, भोलाशंकर तिवारी, हरि पटेल, एम एल पटेल, समीर सौरभ, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, के कुशल मार्गदर्शन में 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस का पर्व संपन्न हुआ।
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation