Print this page

71 वें गणतंत्र पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने फहराया निगम में तिरंगा Featured

दुर्ग 27 जन0 ! निगम महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकमानाएॅ दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा भारत का संविधान हमें अधिकार के साथ कर्तव्य भी विरासत में दिया है। इस मूल भावना का पालन हम करें और नागरिक सुविधाओं के साथ एक विकसित संपन्न समाज का निर्माण करें इस दिशा में मिलकर हम काम करेगें। नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शामिल नगर विधायक श्री अरुण वोरा जी ने अपने संबोधन में कहा बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 71 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कमचारियों के बीच झण्डा रोहण कर पर्व को मना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मान0 श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमर दुर्ग-हमर घर की परिकल्पना को महापौर, सभापति, और सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षदगणों तथा आप सभी के सहयोग से पूरा करेगें। कार्यक्रम का संचालन निगम उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शहर विधायक अरुण वोरा जी सहित महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, पार्षदगणों और निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये 71 वें गणतंत्र की बधाई और शुभकामनाएॅ दिये। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्ग संविधान की धारणाओं और उसके विचार पर शहर का विकास करेगें। संविधान की यही समता-समानता की मूल भावना है। यही विचार हम सभी के दिलों में इस 71 वें गणतंत्र पर होना चाहिए यही संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडर का सही अर्थो में भारत के निर्माण में सच्ची श्रद्धा होगी। कार्यक्रम में एमआईसी प्रभारी अनूप चंदानियाॅ, पार्षद सुश्री नीता जैन, श्रद्धा सोनी, श्री मनीष कुमार बघेल, ओमप्रकाश सेन, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, वरिष्ठ पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, टी0के0 देव, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशरवानी, राजू पोद्दार, उपअभियंता ए0आर0 रहंगडाले, राजकिशोर पालिया, विश्वनाथ मिश्रा, राजेन्द्र ढबाले, विनोद मांझी, भीमराव, आसमा डहरिया, स्वेता महलवार, भारती ठाकुर, श्रीमती अर्पणा सेलारे मिश्रा, शिव शर्मा, अजय शर्मा, इलियास चैहान, रमेश तिवारी, कार्यालय अधीक्षक पूनाराम देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर, राजकमल बोरकर, शरद रत्नाकर, सईद खान, भुनेश्वर सिन्हा, सीताराम यादव, श्रीमती क्षमा शर्मा, गणेशी यादव, श्रीमती लता यादव, श्रीमती लता वर्मा, छगन साहू, सहित निगम के लोक कर्म विभाग, जलगृह विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation