Print this page

विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली Featured

रायपुर 27 जनवरी 2020

जिले में 71वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान मे आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि श्री मनोज सिंह मण्डावी के उद्बोधन पश्चात् कलेक्टर श्री के. एल. चौहान ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में हर्ष एवं उमंग के प्रतीक गुब्बारे नील गगन में छोडे गये। गणतंत्र दिवस समारोह में 13 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए, झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज सिंह मण्डावी द्वारा शहीदों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समन्वित कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक कांकेर श्री शिशुपाल शोरी, संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, पूर्व विधायक श्री शंकर धुरुवा एवं सुमित्रा मारकोले, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक व आमजन, मीडिया प्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation