Print this page

सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह ने कोरिया में फहराया तिरंगा

रायपुर 27 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस की 71 वां सालगिरह के अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह ने कोरिया जिले में तिरंगा फहराया। श्री खेलसाय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। श्री सिंह की उपस्थिति में गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनायी गयी। कार्यक्रम में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। श्री खेलसाह सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह मौजूद थे।  श्री सिंह ने कहा कि आज के दिन भारतीय संविधान निर्माण की गौरवगाथा को याद करने का है और यह संकल्प लेने का भी, कि हम सब भारतवासी अपने संविधान की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर ने कहा था-यह तथ्य मुझे व्यथित करता है कि भारत ने पहले भी एक बार स्वतंत्रता खोई है। यदि राजनीतिक दल अपने पंथ को देष के ऊपर रखेंगे तो हमारी स्वतंत्रता एक बार फिर खतरे में पड़ जाएगी और संभवतः हमेषा के लिए समाप्त हो जाए।

        उन्होंने कहा कि सात दषकों में भारत ने विकास की जो ऊंचाइयां हासिल की है, उसका सबसे बड़ा कारण हमारे संविधान की वह षक्ति है, जो तमाम विविधताओं के बीच भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाती है।
        श्री सिंह ने तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारें आकाश में छोड़े। इसके बाद परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस महिला बल और जिला नगर सेना की सषस्त्र टुकडियांे द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी ।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation