Print this page

तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही की गई Featured

बलौदा बाजार।  जिले में जिस तरह से जन संख्या बढ़ती जा रही है उसी प्रकार भी वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है जिसमें वाहन चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही यातायात पुलिस के द्वारा की गई जिसमें मुख्य रुप से नाबालिक बच्चे जो अभी तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं जिनके पास ना ही कोई दस्तावेज है और ना ही किसी तरह का भय जिसको यातायात पुलिस के द्वारा उनके माता.पिता को समझाइश दी गई कि हमें नाबालिग बच्चों को किस तरह सयम बरतना चाहिए वह चलाने के प्रति और खासकर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के लिए विशेष समझाइश दी गई।
   उपरोक्त निर्देशानुसार बलौदा बाजार जिला पुलिस अधीक्षक नीतू कमल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर द्वारा नाबालिग बच्चों के द्वारा चलाए जाने वाला वाहन के लिए कार्यवाही करने के लिए यह अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रुप से यातायात प्रभारी जितेंद्र कोसले जी और यातायात शाखा के सभी स्टॉप कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहे।
   शासन द्वारा यह नियम दिया गया है कि वाहनचलाने के लिए गाड़ी का दस्तावेज गाड़ी का बीमा और चालक का लाइसेंस और गाड़ी चलाने पर हेलमेट पहनना बेहद जरुरी होता है जिसको आज इतना कार्यवाही होने के बावजूद भी आजकल के बच्चे नहीं समझ पा रहे हैं और इसी को मद्देनजर रखते हुए बलौदा जिले में यह नाबालिग बच्चे जो एज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं उसके लिए विशेष समझाइश देने के लिए कार्यवाही किया गया।
०००००००००००००००

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation