Print this page

जिले के विभिन्न कार्यालयों और स्कूलों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन Featured

राजनांदगांव। राष्ष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर कलेक्टोरेट राजनांदगांव के अधिकारियों.कर्मचारियों ने भी शपथ ली। अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा ने सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों.कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव दिलीप कुर्रे ने जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
जिले के विभिन्न स्थानों में शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों और स्कूलों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। आईटीबीपी कैम्प कन्हारगांव में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानपुर विकासखंड के अनेक गांवों में मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्यस्थल पर ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गई।
..............

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation