Print this page

ग्रीन सिटी बनाने शहर के उद्यानों का होगा कायाकल्प Featured

पर्यावरण सुधार की श्रृंखला में शहर में बनेंगे उद्यान-वोरा
दुर्ग। पद्मनाभपुर विवेकानंद सभागृह के पास में बहुप्रतीक्षित उद्यान में प्रकाश व्यवस्था, पाथवे, खेल सामग्री व सौंदर्यीकरण के 18 लाख 50 हजार की लागत के कार्यों की विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई। शहर में 10 नए उद्यान विकसित करने के साथ ही पुराने गार्डनों के रख रखाव करने से रौनक लौटेगी। विधायक वोरा ने कहा कि पर्यावरण सुधार के लिए उद्यान निर्माण की श्रृंखला में उद्यानों को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए विधायक एवं सांसद निधि से और राशि उपलब्ध कराई जाएगी जिससे ग्रीन सिटी की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। निगम क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ के लिए मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के लिए सड़कों पर घूमने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे दुर्घटना एवं प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि निगम की नई परिषद के पहले भूमिपूजन में जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्य का शुभारंभ किया गया अब यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर पहुंचे सभापति राजेश यादव, एमआईसी सत्यवती वर्मा, अब्दुल गनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक वोरा के मार्गदर्शन एवं जनसहयोग से दुर्ग के विकास को नया आयाम देने की बात कही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद कमला शर्मा ने किया।
इस दौरान प्रभारी संजय कोहले, शंकर ठाकुर, नरेश सोमानी, ललित जैन, मनोज डे, गणेश जैन, सुदर्शन संगरी, रविन्द्र धामु, अविनाश असरानी, अनिल लुनिया, अनिता शुक्ला, एस एन तिवारी, प्रिंस जैन, रत्ना नारमदेव, संजीव श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, लीलाधर पाल, प्रकाश गीते, सुरेंद्र राजपूत, अंशुल पांडेय, बसंत खिलाड़ी, देव कुमार जंघेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता टी के देव, इंजीनयर भीम राव मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation