कचरा फेकने वाली महिला और कसारीडीह नाला को अवरुद्ध करने वाले को जुर्माना करें
दुर्ग। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा आज शहर के अनेक वार्डो और मुख्य मार्गो में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। स्वच्छता कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी सफाई कार्यो को मोबाइल वाट्सएप के माध्यम से स्थान सहित कार्य की जानकारी भेज रहे हैं। निगम आयुक्त ने स्वच्छता के कार्य में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा कि नियमित सफाई कार्य के बाद बेगार में और गैंग लगाकर कराये जा रहे कार्य और स्थान दिखायी देना चाहिए। केवल फोटो खिचने के लिए बेगार व गैंग का फोटों कोई भी न भेजें। भेजी गई फोटो व स्थान का कभी भी मेरे द्वारा मौका निरीक्षण कर कार्य में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। अपने खेत में नाला का पानी लेने नाला को बंद कर देने वाले राजेश ढीमर से नाला बंद करने के कारण 300 रु0 उससे जुर्माना लिया गया व नाला को खोला गया। जिसे भी नाला से पानी लेना है वे मोटरपंप लगाकर पानी लेंए इस प्रकार अवरुद्ध करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरुप महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार एवं निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में बेहतर सफाई कार्य कर रहे हैं। निगम आयुक्त द्वारा निरंतर मानिटरिंग की जा रही है । स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों को कार्य के प्रति अलर्ट रहने निर्देश दिये गये हैं। रात्रि कालीन सफाई कार्य के साथ बाजार क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है वहीं प्रत्येक वार्डो में डोर टू डोर भी कचरा लिया जा रहा है। साथ ही आम जनता को बताया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर और दुकानों का कचरा बाहर सड़क पर न फेकें, नाली में न डालें।
००००००००००००००००००००००