राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में अंग्रेजी विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर जिला ग्रंथालय ले जाया गया। प्रथम वर्ष की छात्राओं के पाठ्यक्रम में 6 अध्याय कारनीय कला-संस्कृति पर आधारित हैं। अत: पठन.पाठनए अध्ययन को रूचिकर बानाने के लिए एवं छात्राओं को छग राज्य और भारतीय कला.संस्कृति से जोडऩे के लिए अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रयास किया गया। इस भ्रमण के दौरान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा हरप्रीत कौर गरचा, सहायक प्राध्यापक सुश्री सृष्टि शर्मा एवं स्नातक प्रथम वर्ष की सभी संकाय की छात्राएं उपस्थित रही।
............