राष्ट्रपिता का बलिदान दिवस 30 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव तथा सर्व धर्म समभाव के रूप में मनाया गया।
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा आज बलिदान दिवस 30 जनवरी को सुबह 10 बजे हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा पर दुर्ग शहर विधायकअरुण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष आर एन वर्मा, श्रीमती तुलसी साहू, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा सभी कांग्रेसजनों को प्रतिज्ञा दिलाया गया कि वे कुष्ठ रोगियों की सहायता करेंगे, छुआछूत को समाज से दूर करेंगे ।
बलिदान दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा ने उनकी महान सेवाओं को यादर करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भले ही सशरीर हमारे साथ नहीं है, किंतु बापू के विचार दुनिया में अभी भी जिंदा है, आज भी देश दुनिया में वंचितों, शोषितों के अधिकारों की जंग लड्नी हाती है तो वे गांधी के बताये आंदोलन की राह पर चलकर अपना हक हासिल करते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष आरएन वर्मा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कि इस बलिदान दिवस पर हमें बापू के सामप्रदायिक एवं सर्वधर्म समभाव के संदेश को घर.घर तक पहॅुचाना है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों ने स्वतंत्रता प्राप्त किया उनके मजबूत विचारों का ही परिणाम हे कि आज उनसे वैचारिक भिन्नता रखने वाले भी उनका सम्मान करने, उनके आदर्शो पर चलने मजबूर है।
०००००००००००००००