Print this page

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कांति चयनित Featured

By February 01, 2020 114

जांजगीर-चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला असनींद (कसडोल) की ब्याख्यता श्रीमती क्रांति खुंटे का नाम अंतर्राष्ट्रीय उष्कृष्ट महिला पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। श्रीमती खुंटे को यह सम्मान 27 फरवरी 2020 को दिल्ली में सुप्रीम कोट ऑफ इंडिया के लॉ चेम्बर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में श्रीमती खुंटे को स्मृति चिन्ह, गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री, सासंद एवं राज्यपाल की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान स्वास्थ, शिक्षा व आर्थिक विकास पर संगोष्ठी भी होगी। इस संगोष्ठी में श्रीमती खुंटे अपना विचार भी रखेंगी। ज्ञात हो कि श्रीमती खुंटे को इसके पूर्व भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। श्रीमती खुंटे का नाम अंतर्राष्ट्रीय उष्कृष्ट महिला पुरस्कार के लिए चयन होने पर प्रदेश के शिक्षकों, समाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक संगठनो में हर्ष है। सभी ने शुभकामनाएं प्रेंषित की है।
--------

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation