Print this page

वार्ड 57 में बनेगा गार्डन और बस स्टैंड

By February 01, 2020 147

पानी की समस्या भी होगी दूर

मेयर ने किया वार्ड का किया निरीक्षण, लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्या

भिलाई। भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे वार्ड57 का निरीक्षण किया। वार्ड के नागरिकों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही लोगों की समस्याओं के निराकरण करने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। महापौर देवेंद्र यादव ने नागरिकों के मांग के अनुसार वार्ड में गार्डन बनाने के साथ ही बस स्टैंड बनाने का भी आश्वासन दिया। नाली संधारण,मंच संधारण आदि के निर्देश भी दिए हैं।

सुबह 8 बजे मेयर वार्ड 57 गायत्री मंदिर पहुंचे। यहां से वार्ड दौरा की शुरूआत की गई। इस अवसर पर वार्ड के सैकड़ों लोग महापौर के साथ वार्ड दौरा में शामिल हुए। वार्ड का निरीक्षण करते हुए महापौर देवेंद्र यादव तेलगू पारा सड़क नंबर 60 और 61 पहुंचे। जहां की महिलाओं ने महापौर को बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या है। बीएसपी से उनके घरों में जो पानी सप्लाई की जा रही है। वह पानी बहुत गंदा है। पानी पीने योग्य नहीं है। पानी से गंदा बदबू आता है। इसके अलावा महिलाओं ने सिवरेज और साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की। महिलाओं की शिकायत पर भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने बीएसपी के अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी और जल्द ही समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। पानी की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड में जरूरत के हिसाब बोर लगाने का भी आश्वासन दिया। यही नहीं वार्ड की महिलाओं ने यहां खाली जमीन पर गार्डन बनाने  और मंच बनाने की मांग की। जिसके लिए महापौर ने निगम के इंजीनियरों को जल्द ही स्टीमेट बनान कर प्रोसेस शुरू करने के लिए कहा। यही नहीं वार्ड 57 में बस स्टैंड बनाने के संबंध में भी वार्डवासियों ने मांग की।  मांग के अनुसार महापौर व विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि बस स्टैंड बनाने टेंडर किया जा चुका है। काम प्रक्रिया में है। जल्द ही समिति की बैठक होने के बाद वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर एल्डरमेन सुनिल गोयल, ब्लाक अध्यक्ष जी याकूब, सौरभ दत्ता, युवा कांग्रेस अफरोज खान, जी राहुल आदि शामिल थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation