Print this page

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया Featured

By February 01, 2020 139

 रायपुर, 01 फरवरी 2020  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान सपूत, प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि 2 फरवरी पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र श्री चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने लोकसभा में सांसद के रूप में तथा कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की। श्री च्रंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चंद्राकर की मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता, मातृभूमि के लिए सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation