Print this page

चैतन्य उत्सव व प्रतिभा सम्मान का हुआ भव्य आयोजन Featured

By February 03, 2020 221

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे ने हास्य व्यंग्य से दर्शकों को लोट-पोट
जांजगीर-चांपा। चैतन्य कॉलेज पामगढ़ में उन्नीसवां चैतन्य उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह एक फरवरी को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे अंतर्राष्ट्रीय व्यंगकार एवं ख्यातिलब्ध साहित्यकार व प्रो. गौरीदत्त शर्मा कुलपति अटल बिहारी बाजपेयी विवि बिलासपुर थे।
माता सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। डॉ. श्रीमती गरिमा तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों से परिचय कराष्स। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा के साथ छात्रों की प्रतिभा को पहचानना व उनकों अवसर प्रदान करना है। इस बीच पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे ने चैतन्य महाविद्यालय की व्यवस्था एवं शिक्षा, संस्कृति साहित्यिक अवदान का अवलोकन कर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चैतन्य कॉलेज सही मायने में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से जनमानस में चेतना का संचार कर रहा है। एक न एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर इस महाविद्यालय को पहचान जरूर मिलेगी। उन्होंने अपने काविक अंदाज से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का कोई प्रेरणाश्रोत व्यक्तित्व है तो वो स्वामी विवेकानंद है। हिंदी व छत्तीसगढ़ी व्यंग्य से जीवन की सत्यता को लोगों को सोंचने पर मजबूर कर दिया।  साथ ही छात्र - छात्राओं व गणमान्य नागरिकों से खुलकर विचार विमर्श व चर्चा भी की। प्रो. गौरीदत्त शर्मा ने चैतन्य उत्सव की तारीफ करते हुए महाविद्यालय से सम्बंधित अनुभवों को साझा किया। साथ ही महाविद्यालय की निरन्तर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. शरद के बाजपेयी ने आगन्तुको का मंच के माध्यम से स्वागत व अभिनंदन किया। कॉलेज के संचालक वीरेंद्र तिवारी ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि इस देश में प्रतिभाओं की कमी नही है। बस अवसर देकर तराशना जरूरी है। प्रयास यही है कि छात्रों को  प्रोत्साहित कर उनका व्यक्तित्व विकास कर सकें। इस बीच डॉ. दुबे व प्रो शर्मा को कॉलेज संचालक वीरेंद्र तिवारी व डॉ. श्रीमती गरिमा तिवारी ने शाल श्रीफल, खुमरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को समानित किया गया। साथ ही प्राध्यापकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें महाविद्यालय में संचालित चैलेंजर हाउस  सुश्री अपूर्वा शर्मा को बेस्ट हाउस व बेस्ट मेंटर श्रीमती अंशु रश्मि बारा, आलराउंड परफार्मेंस संजय बघेल, बेस्ट एकेडमिक अवार्ड  सुरेंद्र साहू, बेस्ट नान एकेडमी अवार्ड हरि यादव को दिया गया। साथ ही छात्रों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आयोजन में जांजगीर चंम्पा बिलासपुर के मूर्धन्य साहित्यकारों व साहित्य प्रेमी सहित बड़ी संख्या में नागरिक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation