Print this page

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श Featured

By February 03, 2020 209

रायपुर, 3 फरवरी 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार सहित अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन ,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिव श्री अविनाश चम्पावत, सचिव ग्रामोद्योग श्री हेमंत पहारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation