Print this page

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श Featured

By February 03, 2020 227

रायपुर, 3 फरवरी 2020

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनशक्ति और नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनशक्ति और नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल सहित मुख्य सचिव श्री आर पी मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation