कोरबा। पंचायत चुनाव के तृतीय व अंतिम चरण का मतदान सोमवार सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हो गया। तीसरे चरण में जिले के कटघोरा व पाली विकासखंड में मतदान जारी है, ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करने उत्सुक नजर आ रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कटघोरा के 53 ग्राम पंचायतों में 148 पोलिंग बूथ के जरिए मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।