Print this page

गौरव पथ में प्रारंभ हुआ साफ.सफाई और रंग रोगन कार्य Featured

By February 04, 2020 202

गौरव पथ व निगम के उद्यानों में छत्तीसगढ़ की लोक कलाकृति, संस्कृति उल्लेखित किया जावे- विधायक
दुर्ग।  शहर का गौरव पथ सुन्दर और व्यवस्थित तथा छत्तीसगढ़ की लोक कलाकृति एवं संस्कृति से सुसज्जित होगा इसके लिए नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा जेल तिराहा के पास से पाथवे और सड़क की साफ.सफाई कार्य निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर प्रारंभ कर दिया गया है। गौरव पथ में जेल के सामने से लेकर आगे मुर्गी फार्म प्रवेशद्वार और महिला समृद्धि बाजार के आगे तक पाथवे में घांस और बड़ी-बड़ी झाडिय़ों उग आई है। गौरव पथ का बाउण्ड्रीवाल और पाथवे ढक गया है पूरा गौरव पथ के पाथवे में धूल और झाडिय़ॉ दिखायी देती है। जिसकी साफ.सफाई कार्य का आज विधायक अरुण वोरा जीए स्वास्थ्य प्रभारी मो0 हमीद खोखर के साथ गौरव पथ का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। उन्होनें गौरव पथ व्यवस्थित रखने निरंतर ध्यान देने निर्देश दिये। इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, पार्षद सतीश देवांगन, उपअभियंता व अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, उद्यान निरीक्ष अनिल सिंहए स्वास्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कल ही दादा-दादी, नाना-नानी पार्क का निरीक्षण के दौरान शहर के उद्यान और गौरव पथ को साफ. सुथारा, सुन्दर एवं व्यवस्थित करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी मा0 हमीद खोखर भी उपस्थित थे। विधायक श्री वोरा ने गौरव पथ उग आई झाडिय़ों को काटने और पाथवे से धूल हटाकर सफाई करने के निर्देश दिये। पाथवे में लगा पेंट खराब हो गया है रंग उड़ गया है इससे पाथवे दिखायी नहीं देता। पाथवे में जगह-जगह घांस उग आई है जिसकी सफाई कराया जाकर उसमें रंग-रोगन कराकर व्यवििसत करें। उन्होनें । गौरव पथ में कार्यो का निरंतर मॉनिटरिंग भी निरंतर करते रहने का भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
०००००००००००००००००००

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation