Print this page

स्वास्थ्य मंत्री 5 फरवरी को स्वास्थ्य और पंचायत विभाग की लेंगे बैठक Featured

By February 04, 2020 156

रायपुर. 4 फरवरी 2020 पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 5 फरवरी को रायगढ़ में दोनों विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 5 फरवरी को सवेरे 08:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे रायगढ़ पहुंचेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री सवेरे साढ़े 11 बजे रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित नेत्रदाताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं प्राध्यापकों की बैठक लेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंहदेव शाम 05:50 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation