Print this page

निर्दयी मां ने अपने दो मासूम बेटों की कर दी हत्या Featured

By February 05, 2020 118

तीसरी बच्ची की भी हत्या का हुआ प्रयास, पर वह बच गई
जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी का दिल दहला देने वाला मामला
जांजगीर-चांपा। चांपा से लगे ग्राम बिरगहनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने मां शब्द को ही कलंकित कर दिया। पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी तो वहीं तीसरे बच्चे की भी हत्या का प्रयास किया गया। लेकिन वह बच गया।
मंगलवार की सुबह से बारिश हो रही थी, जिसके चलते कई लोग अपने घर में ही दुबके रहे। लेकिन जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी से ऐसी खबरें आई, जिसे सुनकर सभी का दिल दहल गया। एक निर्दयी मां ने अपने कृत्य से मां शब्द की परिभाषा ही बदल डाली। बताया जा रहा है बिरगहनी निवासी बलराम यादव का उसकी पत्नी रंजीता यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद का सारा गुस्सा रंजीता यादव ने अपने तीन जिगर के टूकड़ों पर उतार दिया। उस निर्दयी मां ने अपने दो माह के बेटे कार्तिक और दो साल के बेटे कान्हा की गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों के शव को पड़ोंसी के शौचालय में छिपाकर रख दिया था। तो वहीं तीसरी बच्ची छह वर्षीय आंचल यादव को भी मारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बेहोश हो गया। रंजीता ने आंचल को मृत समझकर पैरावट में छिपा दिया था। यह घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह जब रंजीता का पति बलराम यादव घर लौटा तो उसने बच्चों के बारे में पूछताछ की, तो महिला ने वारदात की सारी जानकारी उसे दे दी। तीनों बच्चों की हत्या किए जाने की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इधर, दोहरे हत्याकांड की खबर पाते ही एसपी पारुल माथुर,, पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों का शव शौचालय के अंदर से बरामद किया गया। इस पूरे मामले के संबंध में एसपी पारुल माथुर ने बताया कि महिला द्वारा अपने बच्चों की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर जांच के लिए मौके पर पहुंची हैं। पूछताछ में पता चला कि महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने बच्चों की गला दबाकर हत्या की है। इसकी पुष्टि उसकी 6 साल की बच्ची आंचल यादव ने भी की है। फिलहाल मृतक दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है और महिला व उसके पति से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation