आम जनता से अपील है कि आप अपने वार्ड मोहल्ले में कचरा पाइंट ना बनयें-आयुक्त
कसारीडीह में सरस्वती स्कूल से कचरा नाला में फेके जाने पर 500 रु0 जुर्माना काटा गया
दुर्ग। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा सुराना कालेज वार्डए पोटिया वार्ड, गुरुघासीदास वार्ड, कसारीडीह वार्ड आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निगम आयुक्त के निर्देश के बाद भी कसारीडीह और गुरुघासीदास वार्ड में कचरा पाइंट बनाया गया वहॉ जेसीबी से कचरा उठाये जाने पर वार्ड के सफाई सुपरवाईजर, ओर दरोगा का एक दिन का वेतन काटने अधिकारियों को निर्देश दिये। निगम आयुक्त ने सभी वार्ड के सुपरवाईजरों, दरोगा यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी वार्ड में कचरा पाइंट नहीं बनाना है यदि कोई भी आम नागरिक व्यक्तियों के द्वारा कहीं पर भी कचरा पाइंट बनाया जाता है तो उन्हें तत्काल नोटिस जारी करें, उनसे जुर्माना अवश्य लेकर उन्हें चेतावनी देवें।
उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 जारी है। इसके तहत् निरंतर शहर की सड़कों से धूल हटाकर सफाई करायी जा रही है। वहीं बेगार और गैंग लगाकर नालियों, नाला की भी सफाई करायी जा रही है। इसके अलावा शहर के नागरिकों से अपील भी की जा रही है कि वे अपने घरों, दुकानों का कचरा बाहर सड़क किनारे, नाली में ना फेकें। कचरा बाहर फेके जाने पर जुर्माना लेने की भी कार्यवाही की जा रही है। कसारीडीह वार्ड में स्थित सरस्वती स्कूल का चपरासी द्वारा स्कूल का कचरा बाहर फेक दिया गया था निगम आयुक्त श्री बर्मन के निर्देश पर स्कूल के प्राचार्य से 500 रु0 जुर्माना लिया गया जिसके बाद ही फेके गये कचरे को निगम अमला ने उठाया। निगम आयुक्त श्री बर्मन ने स्वास्थ्य विभाग अमले को कड़े निर्देश दिये हैं कि किसी के भी द्वारा कचरा सड़क किनारे, नाली में फेका जाता है एैसे लोगों से जुर्माना लेने के बाद ही उसकी सफाई करें।