धमतरी। सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में गया। ज्ञात हो कि ग्राम खिसोरा में छ: सेनानी पैदा हुये। स्वर्गिय ताराचंद साहू कुरुद के विधायक रहे, देवनाथ पटेल, अलख राम पटेल, माधो राम पटेल, भूखे लाल पटेल, थानु राम बंसोर, एक ही गांव में छ:,छ: सेनानी स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ देश की आज़ादी के संग्राम में भाग लिए व सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में गया। खिसोरा की इस भूमि को गौरवान्वित कर गए। खिसोरा का एक इतिहास रहा हैं स्वर्गिय ताराचंद साहू सरपँच रहे व तब से लेकर अब तक इस परिवार की तीन पीढ़ी छ: बार 30 साल तक इस गांव की सरपंच रहे व इसी बीच कुरुद विंधानसभा में 9 बार अब तक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से प्रतिनिधित्व का मौका मिला जो कि अपने आप मे एक रिकॉर्ड हैं,यह गांव उन्नत कृषि व शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन किया है, पिछले बीस वर्षी से यहाँ ऊनन्त कृषि करते हुए रबी व खरीप में दो फसल लेते हुये समृद्ध हुए है व शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर की शाखा द्वारा संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत स्तर में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम शाखा हैं, ग्राम खिसोरा शुरू से कांग्रेसी गांव रहा है आज़ादी से अब तक तीन कार्यकाल को छोड़ कर पूरे समय कांग्रेस के ही सरपंच रहे व अभी वर्तमान में श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू पुर्व सरपंच व राजेश साहू जनपद सदस्य के नेतृत्व व मार्गदर्शन में सरपँच गिरेश साहू,जनपद सदस्य सर्वेश बाफना एव 17 पंच को ग्रामवासियों के भरपूर आशीर्वाद से पुन: कांग्रेस समर्थित साथियों को मौका प्रदान दिया गया। इसके लिये श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू ने समस्त ग्राम वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आप सभी की आशा व अपेक्षाओ पर हमारे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि खरा उतरेंगे।