खोखराभाठा जांजगीर में दौड़ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने आज जांजगीर के खोखराभांठा स्थित पुलिस लाइन से जिला स्तरीय मैराथन दौड़ स्पर्धा का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया। इसमें जिले के कुल 265 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 138 पुरूष और 127 महिला प्रतिभागी शामिल है।
प्रतियोगिता में कदीप जांगड़े और राधिका कश्यप ने र्प्रथम स्थान प्राप्त कर पांच-पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, रक्षित निरीक्षक श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, पार्षद रामबिलास राठौर, हितेश यादव, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. एके जगत, क्रीडा अधिकारी एमपी गोपाल विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में अनिवाश यादव और रामेश्वरी कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 25-25 सौ रुपए, धनेश व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 15-15 सौ रुपए, ओमप्रकाश और कौशिल्या ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर एक-एक हजार रुपए, सूर्यप्रकाश और रमशीला ने पंचम स्थान प्राप्त कर पांच-पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार छठवें स्थान पर अनिल व वर्षा, सप्तम स्थान पर मनोज और कल्पना, अष्टम स्थान पर सुभाष और दुर्गेश्वरी, नवम स्थान पर भागीरथी और हेमलता, दसम स्थान पर श्यामलाल और कलेश्वरी रहे। छठम से दसम स्थान प्राप्त प्रतिभागियां को 250-250 रुपए का पुरस्कार दिया गया। पुरूष प्रतिभागियों के लिए 20 किलोमीटर और महिला प्रतिभागियों के लिए 10 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी।
------------