Print this page

असमानता के खिलाफ आवाज उठाने हुई परिचर्चा Featured

By February 06, 2020 3326

पीहू फाउंडेशन का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव
जांजगीर-चांपा। पीहू फाउंडेशन के तत्वावधान में असमानता के खिलाफ आवाज उठाने वैश्विक सप्ताह अंतर्गत परिचर्चा एसडी पैलेस जांजगीर में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीके पटेल प्राचार्य शासकीय कॉलेज नवागढ़ थे। विशिष्ट अतिथि निशा खान सखी वन स्टाफ सेंटर जांजगीर, सुरेश जायसवाल स्वैच्छिक कार्यकर्ता, विभीषण पात्रे समाजिक कार्यकर्ता, मुनीव शुक्ला अध्यक्ष ग्राम मित्र सहित शिक्षकगण अधिवक्ता, समाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
सर्वप्रथम फाउंडेशन के कार्यकर्त्ताऔ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद पीहू फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही पीहू फाउंडेशन का परिचय देते हुए असमानता के खिलाफ अभियान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मानव जीवन के प्रत्येक पहलू में असमानता देखने को मिलती है। जिसके कारण समाज में हिंसा की उत्पत्ति होती है। समानता को मूल भावना के साथ पूर्ण रूप से लागु किया जाए। इसका विस्तार प्रत्येक स्तर पर हो इसलिए परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिससे सार्वजानिक सामाजिक व्यवस्था को मजबूत और विस्तारित किया जाए और गुणवत्ता पुर्ण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही सकल घरेलू उत्पाद में महिलाओ के योगदान को जोड़ा जाए जिससे असमानता दूर हो। प्राचार्य बीके पटेल ने असमानता के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि असमानता को दूर करने के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रमुख आधार है जो मानव के प्रत्येक क्षेत्र में समानता लाने के लिए आवश्यक है।घरेलू महिलाओं के लिए भी सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक लाभ दिया जाना चाहिए। निशा खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर बच्चों के अधिकारों महिला सशक्तिकरण पर को जानने एवं जागरूक होने की आवश्यकता है। उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने अपने अनुभव को भी साझा किया।  अंत में पूरन चंद्र ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पीहू फाउंडेशन के कार्यकर्ता, जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वैच्छिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation