कांग्रेस के पास अध्यक्ष प्रत्याशी होने के बाद भी बसपा उम्मीदवार के लिए अभियान
जांजगीर-चांपा। जिले के चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव पार्टी गाइड लाइन से अलग चल कर अपनी मनमर्जी थोपने का प्रयास कर रहे हैं। मालखरौदा जनपद पंचायत में अध्यक्ष बनाने बसपा उम्मीदवार के लिए दबाव बना रहे हैं जबकि कांग्रेस के पास अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में 3 सदस्य मौजूद हैं। अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
मालखरौदा जनपद पंचायत में 24 सदस्य चुन कर आए हैं, जिसमें भाजपा के सर्वाधिक 9 सदस्य है। वहीं कांग्रेस के 4, बसपा के 3 तथा 8 निर्दलीय है। निर्दलीय में ज्यादातर कांग्रेस के साथ है। इसके बाद भी विधायक यादव कांग्रेस व पार्टी विचारधारा के निर्दलीयों को एकजुट करने के बजाय बसपा उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाने लगे हुए हैं। इससे क्षेत्र के कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ रहा है जो कभी भी विस्फोटक हो सकता है। जिला पंचायत सदस्य के लिए विधायक यादव ने अपने क्षेत्र में 4 लोगो के लिए प्रचार किया था और चारो को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेसियों का कहना है कि जीत सकने वाले प्रत्याशियों को समर्थन देने के बजाय विधायक अपने लोगो के लिए प्रचार करते रहे जिसके कारण पार्टी के दो सदस्य को हार मिली। इस बात को क्षेत्र के कुछ स्थानीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने नाम सामने न लाने की शर्त पर बताया। अब यह देखना है कि अब जनपद पंचायत में उनकी उल्टी चाल कही पार्टी को ना लेे डूबे। हालांकि कई जनपद सदस्य व वरिष्ठता नेता जो कि लंबे समय से कांग्रेस समर्थित है। वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं वे इसका विरोध भी कर रहे हैं फलस्वरूप इन्हें सभापति बनाकर और एडजेस्ट करने की बात बताया चल रही है। ऐसा जानकार सूत्रों का कहना है अब देखना है अध्यक्ष की कुर्सी में कौन बैठ पाता है।