एक वक्त ऐसा था जब गोविंदा और डेविड की जोड़ी काफी फेमस थी। दोनों ने साथ में 17 फिल्में की थीं जिनमें से अधिकतर हिट साबित हुई थी। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच क्या हो गया कि दोनों ने एक साथ काम करना छोड़ दिया। इस बात का जवाब गोविंदा ने अब दिया है।
दरअसल इंडिया टीवी के शो में पहुंचे गोविंदा ने पर्सनल और प्रोफेशनल करियर पर कई खुलासे किए। ऐसे में गोविंदा से जब डेविड धवन के साथ अनबन पर सवाल किया गया तो पहले तो वो नाराज हुए और फिर बोले- ‘डेविड धवन मुझसे ये सवाल तब पूछ सकते हैं जब उनका बेटा वरुण धवन उनके साथ 17 फिल्में कर लेगा? मुझे नहीं लगता कि उनका बेटा कभी उनके साथ 17 फिल्में करेगा क्योंकि वो डेविड धवन का बेटा है। वो पढ़ा-लिखा है, मैंने कभी इस बात को नहीं समझा कि एक डायरेक्टर के साथ 17 फिल्में करने के क्या मायने होते हैं। मैंने अपने भाई के साथ 17 फिल्में नहीं की हैं जो कि एक डायरेक्टर हैं।'
इसके बाद गोविंदा ने कहा- ‘मैंने संजय दत्त के कहने पर डेविड धवन को काम दिया था। मुझे डेविड पसंद आए थे और मैंने उनके साथ कई हिट फिल्में दीं। मैं उन्हें इतनी इज्जत देता था जितनी मैं अपने रिश्तेदारों को भी नहीं दिया करता था’
गोविंदा ने आगे बताया कि 17 फिल्में पूरी करने के बाद मैंने डेविड को चश्मे बद्दूर का आइडिया दिया था लेकिन उसने उस फिल्म में ऋषि कपूर को साइन कर लिया। जब मैंने उसे फोन किया तो उसने कहा- तू सुन तो मैं कैसी फिल्म बना रहा हूं। इसपर गोविंदा ने कहा- तू मुझे बताता तो, सब्जेक्ट भी उठा लिया।
अपनी बात को खत्म करते हुए गोविंदा ने कहा- राजनीति छोड़ने के बाद मैंने अपनी सेक्रेटरी से डेविड को कॉल करवाया और फोन स्पीकर पर रखकर उनकी बातें सुनीं। डेविड ने मेरी सेक्रेटरी से कहा कि मैं गोविंदा के साथ अब और काम नहीं करना चाहता हूं। उससे कह दो कि वो छोटे-मोटे रोल करे। ये बात सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा और मैंने तय किया कि मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा। मुझे नहीं लगता कि ये वो डेविड है जिसे मैं जानता हूं'।
यहाँ क्लिक कर, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
नीचे दिए स्टार्स पर हमारी खबर को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें.
खबरों के साथ बनें रहे और ये भी पढ़े :
अमेरिका के इस कदम से भारतीय शेयर बाज़ार में हाहाकार, पढ़े पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें बड़े धूम-धाम से मनाया हरेली का त्यौहार
Zomato विवाद में जबलपुर के युवक को पुलिस नें भेजा नोटिस, ट्विटर पर छिड़ी जंग