जियो फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब मिनिमम 26 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे. पहले जो प्लान 49 रुपए में आता था वो अब 75 रुपए का हो गया है. हालांकि, कंपनी इस प्लान में पहले से तीन गुना ज्यादा डाटा दे रही है. 49 रुपए में पहले जहां 1GB डाटा मिलता था, तो 75 रुपए वाले प्लान में 3GB डाटा मिलेगा. प्लान की वैलिडिटी 28 दिन ही रहेगी. कंपनी ने जियो फोन ग्राहकों के लिए कुल 4 ऑल-इन-वन प्लान लॉन्च किए हैं. हम यहां उन सभी प्लान के बारे में बता रहे हैं.
| प्लान | डाटा | वैलिडिटी | SMS |
| 75 | 3GB | 28 दिन | 50 |
| 125 | 14GB | 28 दिन | 300 |
| 155 | 28GB | 28 दिन | 100/डे |
| 185 | 56GB | 28 दिन | 100/डे |
इन सभी प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. वहीं, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 500 FUP मिनट मिलेंगे. यानी रोजाना औसतन करीब 18 मिनट ही दूसरे नेटवर्क पर बात कर पाएंगे. हालांकि, यूजर इन मिनट को एक साथ भी इस्तेमाल कर सकता है. FUP मिनट खत्म होने के बाद टॉप-अप लेना होगा.
ये प्लान भी मिल रहे
| प्लान | डाटा | वैलिडिटी | SMS |
| 594 | 84GB | 168 दिन | 300 |
| 297 | 42GB | 84 दिन | 300 |
| 153 | 42GB | 28 दिन | 100/डे |
| 99 | 14GB | 28 दिन | 300 |
इन सभी प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. वहीं, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए IUC मिनट का रिचार्ज अलग से कराना होगा. अभी 10, 20, 50, 100, 500 और 1000 रुपए वाले IUC मिनट रिचार्ज आ रहे हैं.