मंगलवार को इसी कड़ी में बाबर आजम और टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने लाहौर में मीडिया से बात की. इस दौरान इमाम ने पाकिस्तानी फैंस और पत्रकारों से अपील की वह टीम की केवल क्रिकेट से संबधित चीजों को लेकर आलोचना करें, निजी जीवन में दखलअंदाजी नहीं की जानी चाहिए.
भारत के खिलाफ हारनें पर भी काफी विरोधों का सामना किया
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तानी फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम को यह कहकर ट्रोल किया था कि मैच से एक रात पहले खिलाड़ी पार्टी कर रहे थे जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही थीं. इसके बाद तस्वीरों में मौजूद शोएब मलिक सामने आए और वायरल हो रही तस्वीरों पर सफाई देते हुए कहा था कि यह भारत के खिलाफ मैच से पहले की तस्वीरें नहीं हैं.

फैंस ने टीम को उनकी फिटनेस को लेकर भी ट्रोल किया था कि वह बर्गर-पिज्जा खाते हैं तो जीत कैसे हासिल करेंगे. इस दौरान कई मीम वायरल हुए थे.
इमाम नें दिया ये बयान-
इमाम से प्रेस कॉफ्रेंस में जब इसे लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की निजी जीवन को लेकर बातें करना सही नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं टूर के समय सोशल मीडिया नहीं देखता क्योंकि इससे मैं दुखी हो जाता हूं. हमारा भी निजी जीवन है, परिवार है. अगर आप मैच के बाद हमारे खाने पर, सोने पर और आने-जाने पर नजर रखेंगे तो हमारे लिए परफॉर्म करना मुश्किल हो जाएगा.' टीम की आलोचना पर उन्होंने कहा, 'यह अच्छा होगा कि आलोचना हमारे खेल पर हो, हम उसके लिए तैयार हैं लेकिन आपसे अपील है कि हमारे निजी जीवन को लेकर बातें ना की जाएं.'
यहाँ क्लिक कर, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
नीचे दिए स्टार्स पर हमारी खबर को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें.
खबरों के साथ बनें रहे और ये भी पढ़े :
अन्ना हजारे नें सूचना का अधिकार कानून में संशोधन पर केंद्र सरकार का विरोध किया