Print this page

‘जग वसंत’ जहाज भारत में, गुजरात के कांडला पोर्ट पर LPG का मिड-सी ट्रांसफर तय

 

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर के देशों में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत की बात करें तो एलपीजी की सप्लाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लगभग 42000 टन एलपीजी लेकर भारतीय जहाज जग वसंत गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच चुका है। यह वेसल होर्मुज के रास्ते से गुजर कर यहां पर पहुंचा है।

एलपीजी की किल्लत के बीच 42000 टन से ज्यादा गैस की खेप देश में पहुंचना देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार में कांडला पोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस गैस को मिड सी ट्रांसफर के जरिए आज उतार लिया जाएगा। बता दें कि यह पोर्ट भारत के सबसे बड़े एनर्जी इंपोर्ट बंदरगाहों में से एक है और यहां से देश के अलग-अलग हिस्सों में एलपीजी भेजी जाती है। इस बड़ी खेप के आने के बाद देश में एलपीजी की उपलब्धता मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation