Print this page

मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्रधानमंत्री मोदी से मिला है: अरविंद केजरीवाल

By November 26, 2018 363
 
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ईमानदारी का हवाला देते हुये कहा ‘‘आज दिल्ली की जनता कहती है कि हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार है। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप दिल से कह सकते हो कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है।’’ इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली सरकार के साढे़ तीन साल के कामों को ऐतिहासिक करार देते हुये दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने 12 साल में जितने काम किये थे उससे कहीं ज्यादा काम दिल्ली में आप सरकार ने साढ़े तीन साल में कर दिये। 
 
केजरीवाल ने कहा कि संविधान दिवस के दिन ही आप का गठन होना महज संयोग मात्र नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा ‘‘यह नियति का एक इशारा है कि आज देश में संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है उस खतरे से देश को निजात दिलाने में कोई और पार्टी सक्षम नहीं है, सिर्फ आप ही इस खतरे से निजात दिला सकती है।’’ मुख्यमंत्री ने पिछले छह साल में आप की उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताते हुये कहा कि हर तरह की बाधाओं के बावजूद अपने कामों के बलबूते पार्टी भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ राजनीतिक क्रांति बन कर उभरी है। 
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation