Print this page

तीन मंजिला इमारत ढहने से कई लोग मलबे में फंसे Featured

By February 09, 2020 152

मोहाली  । पंजाब के मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कई लोग मलबे में फंस गए। मलबे में से लोगों को ढूंढने और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक सिर्फ दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 
सूत्रों के अनुसार खरड़-लांदरां मार्ग पर शनिवार को तीन मंजिला इमारत की नींव में जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इसी दौरान इमारत ढह गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मोहाली के एसडीएम ने बताया कि मलबे में फंसे दो व्यक्तियों को बचाया गया है। अभी भी मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ की टीम और अन्य सहायक कर्मचारी मलबे में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें बचाने के काम में लगे हैं। 

Rate this item
(0 votes)
newscreation