Print this page

PM मोदी ने नहीं दिया मिलने का समय, NDA से अलग होंगे उपेंद्र कुशवाहा Featured

By November 29, 2018 338

सीट बंटवारे के मुद्दे पर PM मोदी से 30 नवंबर तक का मिलने का समय मांगने वाले केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज NDA से अगल होने के संकेत दे दिए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह  अंत तक चुप्पी बनाए रखेंगे और जवाब मिलने पर उस तारीख के बाद अपना जवाब देंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने यह संकेत मोतीहारी में दिया जहां वो राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक नेता के घर गए थे जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि कुशवाहा 6 दिसंबर को NDA से अलग होने की घोषणा कर सकते है। बता दे कि कुशवाहा पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का समय मांगा था जो उन्हें नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने PM मोदी से मिलने का समय मांगा जो वर्तमान में असंभव लग रहा है। इससे पहले कुशवाहा कह चुके है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी को सीटों की जो पेशकश की है, वह ‘‘सम्मानजनक नहीं’’ है।

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि खिर रालोसपा के कितने साथियों की बलि चाहिए। आपको बता दे कि इससे पहले भी नीतीश पर उपेंद्र कुशवाहा हमला करते रहे हैं। रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर के जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुलाकात की खबर पर कुशवाहा ने ट्वीट करके जदयू अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वैसे तो नीतीश कुमार जी, आपको तोड़-जोड़ में महारत हासिल है।
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation