Print this page

कोरोनावायरस पर राहुल गांधी के ट्वीट पर विवाद, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा Featured

By February 13, 2020 162

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपनी गलती को लेकर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधना चाहा, लेकिन इस हरकत से उनकी ही किरकिरी हो गई। दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, 'कोरोनावायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कदम उठाने की जरूरत है।'
यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के साथ विश्व का नक्शा शेयर किया जिसमें भारत से कश्मीर को अलग दिखाया गया है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ट्रोल हो गए।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation