सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार दोपहर एक लावारिस बैग दिखने के कारण बम होने की आशंका से अफरा-तफरी मच गई। जिस स्थान पर बैग पड़ा हुआ है, उसे खाली करा कर तुरंत ही पूरी तरह से घेराबंदी की गई।
फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ता समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।