Print this page

मोदी का राहुल पर हमला, कहा- इनकी चार पीढ़ी ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया Featured

By December 05, 2018 297

सुमेरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल हेराल्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा और कहा कि एक 'चायवाले' की हिम्मत से इस मामले में सरकार की उच्चतम न्यायालय में जीत हुई है। मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता आस्कर फर्नांडीज के खिलाफ 2011-12 का कर आकलन दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी। इसकी ओर इशारा करते हुए मोदी ने यहां जनसभा में कहा, ‘‘कल उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार जीत गयी और उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उनकी सारी पुरानी चीजें खोलने का भारत सरकार को हक है। अब मैं देखता हूं, कितना बचके निकलते हो?’’
 
आगे उन्होंने कहा, ‘‘... क्या कभी किसी ने सोचा था कि ऐसे चार चार पीढ़ी से देश को चलाने वालों को एक चाय वाला... एक चाय वाला उनको अदालत के दरवाजे पर ले गया।’’ मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताते हुए कहा, ‘‘यह ईमानदारी की जीत है। देश के मेहनतकश इंसान की जीत है कि चार पीढ़ी से देश पर राज करने वाले लोगों को कोर्ट के दरवाजे पर जाना पड़ा और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में जमानत पर बाहर निेकले हैं।’’
 
 
इसके साथ मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘इनकी चार पीढ़ी ने भ्रष्टाचार को ही अपना शिष्टाचार बना दिया था। इन्होंने, भ्रष्टाचार राजनीति का हिस्सा ही है, ऐसा चरित्र निर्माण कर दिया था। जिस कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया, क्या वह भ्रष्टाचार से लड़ सकती है?’’
Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation