Print this page

मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, तबीयत स्थिर Featured

By December 07, 2018 315

अहमदाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर नितिन गडकरी बेहोश होकर गिर गए। जिसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी की सुगर कम हो गई जिसकी वजह से वो बेहोश हुए। हालांकि, डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें खाने के लिए दिया गया। अब उनकी तबीयत स्थिर है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation