एक टाइम था जब ऐसी चर्चा थी कि ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर को डेट कर रही हैं, ये दोनों फिल्म 'रॉक ऑन 2' के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। आपको बता दें की दोनों के रिलेशनशिप की खबरों का बाजार कुछ ऐसा गर्म था कि ये दोनों लगातार सुर्खियों में बने रहते थें। खबरें यहां तक आई की श्रद्धा कपूर अपना घर छोड़ कर फरहान अख्तर के साथ लीव-इन में रहने जा रही हैं। लेकिन श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के बीच कुछ ऐसा हुआ कि ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। वैसे फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं और श्रद्धा कपूर फटॉग्रफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके है। फरहान लगातार अपनी गर्लफ्रेंड टीवी सेलेब्रिटी शिबानी दांडेकर के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
हाल ही में फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि इस कपल ने सगाई कर ली हैं। इस फोटो में फरहान और शिबानी का सिर्फ हाथ दिख रहा है। दोनों एक दूसरे की उंगली पकड़े हुए हैं। खास बात ये है कि दोनों ने रिंग फिंगर में अंगुठी पहनी है। फोटो शेयर करने के साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा, 'हाथ पकड़ने के बारे में बहुत कुछ वास्तविक है, एक प्रकार की जटिल सादगी, थोड़ा सा कर बहुत सारी चीजें कह देना।'
>
अब खबर है कि फरहान और शिबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। इसका खुलासा खुद फरहान ने एक टॉक शो में किया है। हाल ही में एक टॉक शो में फरहान और भूमि पेडनेकर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। शो में फरहान ने शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान जब भूमि ने फरहान से पूछा कि वे कब शादी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा था- मुझे पता नहीं, शायद अप्रैल या फिर मई में।