शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के गाने 'इश्कबाजी' का फैंस को लंबे समय से इंतजार था जिसे आज रिलीज कर दिया गया है । गाने को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है । 'इश्कबाजी' गाने में कई सालों बाद सलमान खान और शाहरुख खान साथ में नाचते दिखे । इसी वजह से दर्शकों का उत्साह बढ़ गया ।
बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान को दर्शकों ने आखिरी बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर 'करण अर्जुन' के दौरान डांस करते देखा था। इसके बाद इन दोनों का साथ में कोई बहुत बड़ा गाना नहीं आया। दोनों एक साथ नजर जरूर आए लेकिन इन्होंने कभी 'करण अर्जुन' जैसा डांस नहीं किया।
'जीरो' के 'इश्कबाजी' गाने के लिए दोनों ने हाथ मिलाकर दिखा दिया है कि जो करिश्मा इन दोनों के साथ आने में होता है वो कोई दूसरे स्टार्स पैदा नहीं कर सकते हैं। बउआ सिंह बने शाहरुख खान ने भाईजान के 'जवानी फिर ना आए' वाले गाने का हुक स्टेप भी किया है।