Print this page

कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने न्यू मार्केट की अग्नि प्रभावित दुकानों का किया निरीक्षण Featured

भोपाल। जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नगर निगम भोपाल के आयुक्त के.वी.एस. चौधरी के साथ न्यू मार्केट में विगत दिनों अग्नि से प्रभावित दुकानों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व प्रभावित दुकानदारों एवं न्यू मार्केट व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर श्री लवानिया ने राजस्व परिपत्र पुस्तिका ;त्ब्ठद्ध के प्रावधानों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया तथा न्यू मार्केट क्षेत्र से संबंधित एस.डी.एम. को आर.सी.बी. के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त पवन सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी और न्यू मार्केट के व्यापारी एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation