Print this page

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाए Featured

भोपाल। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने नगर निगम द्वारा शहर में सीवेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटस और सीवेज पम्प हाउसों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क एवं शिरीन नदी ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया और संसाधन बढ़ाकर शिरीन नदी ट्रीटमेंट प्लांट के सभी कार्य पूर्ण कर 10 नवम्बर 2020 तक चालू करने तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने पर प्रतिदिन 05 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने ट्रीटमेंट प्लांट के प्रत्येक कक्ष का नाम एवं संयंत्रों की क्षमता आदि अंकित करने, एस.टी.पी परिसर एवं आसपास की खुली भूमि पर आकर्षक पेड-पौधे, घास आदि लगाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए चार इमली, सनखेड़ी तथा नीलबड़ में निर्माणाधीन एस.टी.पी. के सभी कार्य पूर्ण कर 30 नवम्बर 2020 तक चालू करने और नियत अवधि में कार्य पूर्ण न होने की दशा में निर्माण एजेंसी पर 05 लाख रुपये प्रतिदिन पेनाल्टी लगाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त पवन सिंह, कार्यपालन यंत्री संतोष गुप्ता, कन्सल्टेंट एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
नगर निगम द्वारा शहर में सीवेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटस और सीवेज पम्प हाउसों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है और अनेक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का कार्य अंतिम चरण में है। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने गुरूवार को यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और यहां एकत्र पानी को पम्पों के माध्यम से निकालने एवं संसाधन बढ़ाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत निगम आयुक्त श्री चौधरी ने शिरीन नदी पर निर्माणाधीन एस.टी.पी. का निरीक्षण किया और कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान निगम आयुक्त को अवगत कराया गया कि बिजली का ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाईन आदि डल गई है और सीवेज पम्प हाउस में कुल 04 पम्प स्थापित किए जायेंगे। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने आगामी 06 दिनों में पम्प स्थापित कर चालू कराने और एस.टी.पी. के संपूर्ण कार्य 10 नवम्बर 2020 तक हर हाल में चालू कराने और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने पर कम्पनी पर प्रतिदिन 05 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने एस.टी.पी. परिसर एवं आसपास की खुली भूमियों पर आकर्षक पेड-पौधे एवं घास आदि लगाने, परिसर में सड़क बनवाने एवं प्रत्येक कक्ष में स्थापित संयंत्र का नाम एवं क्षमता स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त श्री चौधरी ने सभी ट्रीटमेंट प्लांटों के कार्य एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए चार इमली, सनखेड़ी, नीलबड़ के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों को आगमी 30 नवम्बर 2020 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि यदि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों एवं पम्प हाउसों का कार्य निर्धारित की गई समय सीमा में पूर्ण नहीं किया जाता है तो संबंधित निर्माण एजेंसी पर 05 लाख रुपये प्रतिदिन पेनाल्टी लगाई जाए। श्री चौधरी ने शिरीन नदी की बेहतर ढंग से साफ-सफाई करने तथा नदी के पानी को रोककर पम्प हाउस तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation