Print this page

फ्रांस के मामले में भोपाल में प्रदर्शन करने का क्या औचित्य है-रामेश्वर शर्मा Featured

फ्रांस में कुछ हो रहा है और आरिफ मसूद भोपाल में छाती पीट रहे है

रायसेन। फ्रांस की घटना पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के प्रदर्शन को लेकर मप्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर,विधायक रामेश्वर शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है।श्री शर्मा ने कहा है कि यह भोपाल में एक नया शिगूफा यही कांग्रेस का असली चेहरा है
यहां कांग्रेस के एक विधायक अपने आपको मुसलमानों का सच्चा हितेषी बता रहे है।वह यह सन्देश देना चाहते है कि कांग्रेस मुसलमान मेरे साथ है और वह एक राजनीतिक दल के साथ है।
अगर वह मुसलमानों के हितैषी है तो फ्रांस जाकर प्रदर्शन करे मप्र की सरकार बीजा दिलवा देगी। आरिफ मसूद माहौल बना रहे है लेकिन यह तय मुसलमान करे कि वह किसके साथ है।लेकिन फ्रांस के मामले में भोपाल में प्रदर्शन करने का क्या औचित्य है।अगर भोपाल में ही प्रदर्शन करना था तो उस बेटी के लिए करते जिसकी निर्मम हत्या हुई है।लव जेहाद के मामले में जो बेटी स्वीकार हुई इस पर बोलना था।उन्होंने कहा कि बेटी किसी की भी हो हम बेटी मानते है हिंदुस्तान की बेटी मानते है।अगर प्रदर्शन करना था तो इस पर करते कि जो लव जेहाद के मामले बढ़ा रहे है उन पर प्रदर्शन करते तो हम मानते कि सही प्रदर्शन हो रहा है।फ्रांस में कुछ हो रहा है और भोपाल में छाती पीट रहे है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation