3350 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 340 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब सहित भारी मात्रा में मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद, कुल 10 प्रकरण हुए दर्ज
भोपाल।जिले में अवैध हाथभट्टी मदिरा और जहरीली शराब के निर्माण और अवैध तसकरी की रोकथाम हेतु आई जी श्री उपेंद्र जैन, जिला कलेक्टर श्री अविनाश लावनिया,एवं डीआईजी श्री इरशाद वाली द्वारा सतत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं ।इसी क्रम में 07 नवम्बर को भोपाल जिले के बैरसिया छेत्र में सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल संजीव कुमार दुबे, SP नार्थ मुकेश श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल के मार्गदर्शन में SDOP बैरसिया श्री केके वर्मा, थाना प्रभारी बैरसिया कैलाश भारद्वाज व प्रिवेंटिव प्रभारी विवेक त्रिपाठी द्वारा जिला आबकारी एवं पुलिस बल के सहयोग से ग्राम सोनकच्छ बिजौरा टापरा और आसपास के नदी नालों में सघन सर्च कार्यवाही की गई जहां विगत कई दिनों से बड़ी मात्रा में मदिरा निर्माण की शिकायतें मिल रही थी।
मुखबिर से मिली सूचना पर चिन्हित जगह पर छापेमार कार्यवाही की गई जिसमें कुल 10 लोगो के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। रिहायशी घरों, आस-पास की सरकारी जमीन और नालों के किनारे जमीन के नीचे दबा कर फर्मेंटेसन के लिए सड़ाई जा रही करीब 3350 किलोग्राम महुआ लाहन एवं कुल 340 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी शराब बरामद की गई जिसमें मदिरा को जब्ती में लेते हुए बरामद लाहन का विधिवत नष्टीकरण कराया गया।
एक रिहायशी मकान से प्लास्टिक केन में भरी 70 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी शराब बरामद हुई जिसे जब्त किया गया।।एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागते हुए पीछा करने पर वाहन में रखी एक बोरी में प्लास्टिक की पन्नियों में भरी कुल 62 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद होने पर जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध म० प्र० आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)/ 34 (2) का अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में बरामद लाहन ,मदिरा निर्माण उपकरण और जब्त वाहन व हाथभट्टी शराब का बाजार मूल्य डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा अनुमानित हैं।
छापामार की कार्यवाही में एडीईओ राजेन्द्र जैन, सजेंद्र मोरी, ओमप्रकाश जामोद, एच एस गोयल, उप निरीक्षक स्वाति बघेल, बबिता भट्ट, प्रीति गायकवाड़, अतुल दुबे आरक्षक हरपाल सिंह आदि तथा पुलिस थाना बैरसिया से SI सुनील भदौरिया ,SI सी एल चौधरी,आरक्षक राघवेन्द्र दुबे, रूपसिंह सिसोदिया आदि द्वारा की गई।
इस सफलतापूर्वक कार्यवाही में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्रेस नोट में बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध आगामी दिवसों में भी कार्यवाही सतत जारी रहेगी।