सलामतपुर. दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में चौकी स्टॉफ वालों ने बाजार में लगने वाली फटाके की दुकानों के लाइसेंस चेक किए। एवं शासन के निर्देशानुसार चीन के पटाखों पर रोक को देखते हुए पुलिस ने फटाके दुकानों को चेक किया। और दुकानों को चीन के पटाखे नहीं बेचने की हिदायत दी। वहीं कोविड-19 के मद्देनजर दीवानगंज हाट बाजार में दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगवाया गया। हाट बाजार के दौरान भारी वाहनों को अंदर आने से रोका गया। बता दें कि सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी अंतर्गत लगने वाला हाट बाजार काफी प्राचीन है। और इस हाट बाजार में लगभग 40 गांव के ग्रामीण यहां पर सामान खरीदने आते हैं। सुबह से ही दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे द्वारा बाजार में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। जिससे बाजार में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो और लोगों को परेशानी का सामना भी ना करना पड़े।