Print this page

मेहनतकश किसान होंगे लाभान्वित : मंत्री पटेल Featured

भोपाल : किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने रतलाम जिले के जावरा में नवीन फल-फूल मंडी और सुखेड़ा में कृषि उप मंडी का लोकार्पण किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के किसान उन्नत और मेहनतकश है और निश्चित ही इन मंडियों के लोकार्पण से उन्हें लाभ मिलेगा।
मंत्री श्री पटेल ने जावरा में दस करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन फल-फूल एवं सब्जी मंडी के अत्याधुनिक परिसर को क्षेत्रीय किसानों के लिए सौगात बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान बहुत कर्मठ है और पूरे देश में जावरा का नाम जाना जाने लगा है। श्री पटेल ने 56 जिंसों के नियमित फसलों के अतिरिक्त मसालों की खेती के लिए जावरा के किसानों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृत संकल्पित है। सरकार निरंतर खेती-किसानी मे बिचौलियों की भागीदारी को खत्म करने के लिए प्रयास कर रही हैं जिससे कि किसानों को अपनी उपज का पूरा-पूरा दाम मिल सके।
जावरा नवीन फल-फूल मंडी के लोकार्पण अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने अपने राजनीतिक गुरु स्व. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया, जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय और अन्य जन-प्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation